राष्ट्रीय सौंदर्य विज्ञान संस्थान का उदघाटन

राष्ट्रीय सौंदर्य विज्ञान संस्थान का उदघाटन

By Prabhat Khabar News Desk | May 30, 2026 10:19 PM

गुमला. लोहरदगा रोड में राष्ट्रीय सौंदर्य विज्ञान संस्थान का उद्घाटन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सौंदर्य विज्ञान का क्षेत्र महिलाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार की अपार संभावनाएं लेकर आया है. संस्थान के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपना ब्यूटी पार्लर समेत अन्य व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी. अनुपमा भगत ने कहा कि आज के समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण की महत्ता बढ़ी है और इस तरह के संस्थान महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को रोजगार में बदलने का आह्वान किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि युवाओं व महिलाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है. राष्ट्रीय सौंदर्य विज्ञान संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभायेगा. उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर समाज और राज्य के विकास में योगदान देंगी. मौके पर राष्ट्रीय सौंदर्य विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह, पार्षद संगियस तिर्की, शैल बाला लकड़ा, रूपेश कुमार सन्नी, नीता तिग्गा, नेहा तिग्गा, ममता कुजूर आदि उपस्थित थे.