[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला Gumla: छेड़खानी और मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Gumla: छेड़खानी और मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

0
Gumla: छेड़खानी और मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस के जवान

Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के बसुआ पतराटोली गांव की युवती से छेड़खानी, मोबाइल छीनने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार बसुआ पतराटोली निवासी 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही मोहम्मद हाफिज पर छेड़खानी, अभद्र व्यवहार, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में युवती ने बताया था कि 13 जून की शाम वह घर से कुछ दूरी पर गई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था.

पुलिस ने दिखाई तत्परता

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई. तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. थाना में पूछताछ के दौरान उससे मामले से संबंधित जानकारी हासिल की गई. जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़िता और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है. वहीं पुलिस ने महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.

ये भी पढ़ें…

गुमला कोर्ट का बड़ा एक्शन, नाबालिग से हैवानियत करने वाले निरल तिग्गा को 10 साल की जेल

गुमला में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel