[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला 24 घंटे में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीडीसी

24 घंटे में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीडीसी

0
24 घंटे में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीडीसी

गुमला. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत कार्यरत मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए उपविकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा कोषांग) गुमला ने सभी कर्मियों को 24 घंटे के अंदर सेवा पर वापस लौटने का अंतिम निर्देश जारी किया है. जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इससे पहले भी 29 मई 2026 को पत्र जारी कर सभी मनरेगा कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद आठ जून 2026 को पुनः पत्र जारी कर तीन दिनों के अंदर सेवा में वापस लौटने को कहा गया था. इसके बावजूद कर्मी अब तक हड़ताल पर बने हुए हैं. मनरेगा कर्मियों की लगातार हड़ताल से योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ा है. मार्च, अप्रैल और मई माह में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले काफी कम मानव दिवस का सृजन हो सका है, जिससे ग्रामीण रोजगार योजनाएं प्रभावित हुई हैं. इधर डीडीसी ने सभी बीडीओ को भी निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर सेवा पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मियों की सूची तत्काल उपलब्ध करायी जाये, ताकि संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel