[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मनरेगा कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, परेशानी

मनरेगा कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, परेशानी

0
मनरेगा कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, परेशानी

कामडारा. प्रखंड कार्यालय कामडारा के मनरेगा कर्मियों को बीते पांच माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय भुगतान के अभाव में कर्मी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं. कर्मियों ने अपनी इस समस्या के समाधान के लिए डीडीसी गुमला के नाम बीडीओ कामडारा को आवेदन सौंपा है. आवेदन में कर्मियों ने डीडीसी से जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगायी है. मनरेगा कर्मियों ने बताया कि कामडारा प्रखंड सभी मनरेगा कर्मियों का बीते चार-पांच माह व एइ का विगत आठ-नौ माह से मानदेय लंबित है. मानदेय नहीं मिलने के कारण घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है. बच्चों का स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं. मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने व मोबाइल रिचार्ज कराने तक की परेशानी हो गयी है. मोबाइल रिचार्ज नहीं करा पाने के कारण मनरेगा के महत्वपूर्ण कार्य ई-केवाइसी, जियो टैगिंग समेत अन्य कार्यों के निष्पादन में पेरहशानी हो रही है. आवेदन देने वालों में बीपीओ अजय लकड़ा, अक्षय कुमार सिंह, मंगल आईंद, राजेश कुमार प्रसाद आदि शामिल हैं.

पहाड़ बंगरू के नितिन ने पास की यूजीसी नेट की परीक्षा

भरनो/सिसई. भरनो प्रखंड अंतर्गत दतिया पहाड़ बंगरू गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद साहू व कलावती देवी के पुत्र नितिन मुकेश साहू ने यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर परिजनों समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बेहद कम संसाधन होने के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई की जाये, तो सफलता अवश्य मिलती है. नितिन को हाल ही में यूजीसी नेट क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा नागपुरी साहित्य में यह सफलता मिली है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार व गुरुजनों को दिया है. नितिन साहू ने बताया कि बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई से क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा नागपुरी से बीए और एमए की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन पर उन्होंने यूजीसी नेट का परीक्षा दिया. नेट का परिणाम घोषित होते ही परिवार सहित नागपुरी विभाग में खुशी का माहौल बन गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel