[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मनरेगा में 39 लाख रुपये गबन के आरोपी ऑपरेटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मनरेगा में 39 लाख रुपये गबन के आरोपी ऑपरेटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
मनरेगा में 39 लाख रुपये गबन के आरोपी ऑपरेटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रतिनिधि, डुमरी(गुमला) डुमरी प्रखंड में मनरेगा के तहत फर्जी मजदूरों के नाम पर 39 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पालकोट निवासी मनरेगा ऑपरेटर विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेजा गया. थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि इस मामले में डुमरी थाना कांड संख्या 22/25 दर्ज है. प्राथमिकी 26 मई 2025 को दर्ज करायी गयी थी, जिसमें डुमरी के राजू साहू, पालकोट के विक्रम सिंह और अमित नायक पर मिलीभगत कर फर्जी मजदूरों का सृजन करने और सरकारी राशि का गबन करने का आरोप है. सड़क दुर्घटना में घायल हुए विक्रम सिंह की पहचान गबन मामले के आरोपी के रूप में हुई जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों के बैंक खातों का उपयोग मजदूरी भुगतान दर्शाने के लिए किया गया था. चार जून की रात भरनो क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए विक्रम सिंह की पहचान गबन मामले के आरोपी के रूप में हुई. भरनो पुलिस ने इसकी सूचना डुमरी पुलिस को दी. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे शनिवार को गुमला जेल भेज दिया. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच विभिन्न पहलुओं पर आगे बढ़ रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel