[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला कुआं से बरामद हुआ लापता छात्र का शव

कुआं से बरामद हुआ लापता छात्र का शव

0
कुआं से बरामद हुआ लापता छात्र का शव

ग्रामीणों ने शव के साथ टैसेरा के समीप गुमला-ओड़िशा मार्ग को एक घंटे किया जाम

परिजनों ने कहा, बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है

थानेदार ने कहा, हर पहलुओं पर जांच कर रही है गुमला पुलिस

गुमला. गुमला थाना के केसीपारा निवासी बासु गोप के सात वर्षीय पुत्र प्रीतम गोप का शव शुक्रवार को गांव के ही कुएं से पुलिस ने बरामद किया. प्रीतम बीते चार दिनों से लापता था. वह इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र था. शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. ग्रामीणों ने शव के साथ गुमला व ओड़िशा मार्ग को टैसेरा के समीप जाम कर दिया. इस दौरान एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के समझाने के बाद दिन के 11 बजे जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार प्रीतम अपनी मां सावित्री देवी के साथ केसीपारा गांव में एक चुमावन कार्यक्रम में गया था. घर के अंदर चुमावन हो रहा था. जबकि प्रीतम अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. इसके बाद प्रीतम रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. परिजन, ग्रामीण व पुलिस तीन दिनों से बच्चे को खोज रहे थे. जिस कुएं से शव मिला है, उस कुएं में दो दिन पहले ही तलाशी ली गयी थी. लेकिन प्रीतम नहीं मिला. शुक्रवार को पुन: कुएं में तलाशी की गयी, तो शव मिला. पिता बासु गोप ने कहा है कि मेरे बेटे की हत्या हुई है. हत्यारों द्वारा शव को पहले दफनाया गया था. इसके बाद पुन: शव को कब्र से निकाल कर कुएं में फेंक दिया गया. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बच्चे की मौत के मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel