सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
पारस नदी पुल के समीप दो बाइक की हुई टक्कर
By Prabhat Khabar News Desk |
May 30, 2024 9:31 PM
सिसई.
सिसई-बसिया रोड में बुधवार की देर शाम पारस नदी पुल के समीप दो बाइक की टक्कर में नगर बगालटोली गांव निवासी चतुर तत्वा (53) की मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के पुत्र राजेश तत्वा के आवेदन पर कांड दर्ज कर दूसरी बाइक के चालक नगर भंडारटोली निवासी विनय उरांव (18) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दर्ज मामले में कहा है कि चतुर तत्वा सिसई स्थित अपने पान गुमटी को बंद कर बुधवार की रात आठ बजे (जेएच-07के-2119) से घर जा रहा था. इस क्रम में (जेएच-07इ-9949) स्कूटी में दो लड़के व दो लड़की सवार होकर विपरीत दिशा से लापरवाही पूर्वक तेज गति से स्कूटी को चलाते हुए आये और उसके मोपेड को ठोकर मार कर फरार हो गये. विनय उरांव बाइक चला रहा था. बाइक की ठोकर से चतुर तत्वा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 5, 2026 8:25 PM
July 4, 2026 2:55 PM
July 4, 2026 1:58 PM
July 4, 2026 10:44 AM
July 3, 2026 10:40 PM
July 3, 2026 7:49 PM
July 3, 2026 6:48 PM
July 2, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 8:31 PM
July 2, 2026 6:41 PM
