[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मैट्रिक व इंटर छात्रों को मिला मार्गदर्शन, प्री-बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित

मैट्रिक व इंटर छात्रों को मिला मार्गदर्शन, प्री-बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित

0
मैट्रिक व इंटर छात्रों को मिला मार्गदर्शन, प्री-बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित

गुमला. तीन फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एक विशेष ऑनलाइन प्रेरणा व मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी विद्यालयों की कक्षा 10 व 12 के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के बोर्ड परीक्षार्थियों को ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने परीक्षा में सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यावहारिक सूत्र साझा करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि आज का युग इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है. यदि विद्यार्थी उनका सही, सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करें, तो यह पढ़ाई में सहायक सिद्ध हो सकता है, जबकि तकनीक का दुरुपयोग समय की बर्बादी करता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर अनुशासित प्रयास का फल होता है. विद्यार्थियों से पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान ही व्यक्ति को उसका हक दिलाता है और शिक्षा के बल पर किसी परिस्थिति में भविष्य बदला जा सकता है. पारिवारिक या सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यदि लक्ष्य के प्रति जुनून और समर्पण बना रहे, तो हर बाधा पार की जा सकती है. समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि सफल वही होता है, जो समय का सही उपयोग करता है. नियमित अभ्यास, छोटे-छोटे नोट्स बनाना और लेखन कौशल को बेहतर बनाना परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है. मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने योग, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को डर नहीं बल्कि अवसर के रूप में देखने की सीख दी और एकाग्रता, अनुशासन तथा निरंतरता के साथ तैयारी करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा आठ से 10 जनवरी तक आयोजित प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कक्षा 10 व 12 के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली. उपायुक्त ने कहा कि सच्ची मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है. कोई भी कार्य कठिन हो सकता है, पर असंभव नहीं. उन्होंने अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि हर अनुभव आगे की सफलता की नींव रखता है. अंत में उन्होंने गुमला जिले को टॉपर जिला बनाने का आह्वान करते हुए सामूहिक प्रयास पर बल दिया और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel