[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला आठ साल से लापता किशोरी मामले में जांच तेज, कई लोगों से पूछताछ

आठ साल से लापता किशोरी मामले में जांच तेज, कई लोगों से पूछताछ

0
आठ साल से लापता किशोरी मामले में जांच तेज, कई लोगों से पूछताछ

गुमला. आठ साल से लापता किशोरी के मामले में बुधवार को सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कई लोगों से गहन पूछताछ शुरू की. लापता बच्ची की मां, आरोपित महिला, उसके परिजन और कुछ ग्रामीणों को थाना बुलाकर एक-एक कर पूछताछ की जा रही है. यह कार्रवाई चैनपुर अनुमंडल की एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में चल रही है. पुलिस पुराने रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ हर संभावित एंगल से मामले की नये सिरे से जांच में जुटी है. फिलहाल आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जांच में तेजी आयी है. बीते सोमवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह के अंदर ठोस प्रगति दिखाने का निर्देश दिया था. साथ ही चेतावनी दी थी कि प्रगति नहीं होने पर मामला सीबीआइको सौंपा जा सकता है. इस क्रम में मंगलवार को राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुमला पहुंचीं. उन्होंने स्थानीय परिसदन में मामले की विस्तृत समीक्षा की और बच्ची के परिजनों, आरोपित महिला तथा जांच से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की. समीक्षा के दौरान उन्होंने जांच को नये सिरे से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये. इसके बाद गुमला पुलिस ने जांच को पुनः शुरू करते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया है. यह टीम दिल्ली समेत कई स्थानों पर छानबीन कर चुकी है. बच्ची की तस्वीर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गयी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel