[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पेयजल, बिजली व सोलर व्यवस्था दुरुस्त करें : डीसी

पेयजल, बिजली व सोलर व्यवस्था दुरुस्त करें : डीसी

0
पेयजल, बिजली व सोलर व्यवस्था दुरुस्त करें : डीसी

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो बुधवार को घटगांव पंचायत के तेतरडीपा गांव पहुंचे. उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और गांव में संचालित योजनाओं व आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 17 घर, 21 परिवार और कुल 72 लोग निवास करते हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल व बिजली की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही जिन घरों तक अब तक नल-जल कनेक्शन नहीं पहुंचा है, वहां शीघ्र टैप वाटर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. बिरसा आवास योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों से आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया. डाकिया योजना व पेंशन योजना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. उपायुक्त ने शेष पात्र लाभुकों का सर्वे कर योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. ग्रामीण युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर देते हुए पंचायत सचिव को शिक्षित युवाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके. आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में लंबित आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिये गये. गांव में खराब पड़ी सोलर लाइट और सोलर ग्रिड को देखते हुए उपायुक्त ने मरम्मत और नये सोलर सिस्टम लगाने की बात कही. इसके अलावा बकरी पालन योजना, आंगनबाड़ी केंद्र में वायरिंग कार्य समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. बाद में उपायुक्त ने सारू डैम का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर एसी शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सीएस डॉ शंभूनाथ चौधरी, एसडीओ राजीव नीरज, डीएसडब्ल्यूओ आरती कुमारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, पीएचइडी के इइ अनुज कुमार मिश्रा, बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel