[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला House Collapse in Palkot: गुमला के पालकोट में लगातार बारिश से घर ध्वस्त, 1 की मौत

House Collapse in Palkot: गुमला के पालकोट में लगातार बारिश से घर ध्वस्त, 1 की मौत

0
House Collapse in Palkot: गुमला के पालकोट में लगातार बारिश से घर ध्वस्त, 1 की मौत
पालकोट में बारिश की वजह से ध्वस्त हुआ मकान. फोटो : प्रभात खबर

House Collapse in Palkot: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में लगातार बारिश से एक ग्रामीण का घर ध्वस्त हो गया. इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया पंचायत के भुजी टोली गांव निवासी रोपना खड़िया (58) अपने घर में सोया था. तभी शनिवार सुबह लगभग 4 बजे तेज बारिश में मकान धवस्त हो गया और वह उसके नीचे दब गया.

ग्रामीणों ने रोपना खड़िया को मलबे से निकाला

सुबह ग्रामीणों के सहयोग से रोपना खड़िया को ध्वस्त हुए मकान के मलबे से निकाला गया. टेंगरिया पंचायत मुखिया कमला देवी ने पालकोट पुलिस को इसकी सूचना दी. पालकोट थाना के एएसआई प्रमोद कुमार सस्शत्र बल के साथ भुजी टोली गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

फिरू चीक बड़ाई का भी मकान हो गया ध्वस्त

आलावा टेंगरिया खास टोला के किशोर प्रसाद, अभिमन्यू प्रसाद और टेंगरिया गढ़ बगीचा टोली के फिरू चीक बड़ाईक का भी मकान धवस्त हो गया. इसमें एक बछड़ा घायल हो गया है. घर में रखे चावल, दाल व अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीडीओ बोले- मुआवजा के लिए करें आवेदन

फिरू चीक बड़ाईक ने बताया कि लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. सभी लोग प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. उधर, पालकोट बीडीओ सह सीओ बिजय उरांव ने कहा कि सभी लोग जिनका मकान, मवेशी और मकान में रखी सामग्री बारिश से नष्ट हुई है, अंचल में आवेदन दें. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुआवजा का प्रवधान है. जांच के बाद उचित कदम उठाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

JJMP के 3 हार्डकोर उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

खरसावां के दलाईकेला गांव में मची चीख-पुकार, नहाने गये 4 युवक नाले में डूबे

जमशेदपुर के पास कोवाली में बारिश से कच्चा मकान ढहा, 2 महिलाएं दबीं, बेटी की मौत, मां गंभीर

झारखंड में बारिश से सरायकेला-खरसावां की 5 नदियां उफान पर, संजय नदी का पुल डूबा, देखें PHOTOS

Previous article श्री शंकर कॉलेज में एनसीसी नामांकन के लिए आवेदन 2 अगस्त तक
Next article Congress OBC Sammelan: तेलंगाना जाति सर्वेक्षण की हुई वाहवाही, कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को बताया दूसरा आंबेडकर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel