[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला के डुमरी प्रखंड में विलुप्त हो गयी होली पर्व की कई परंपरा

गुमला के डुमरी प्रखंड में विलुप्त हो गयी होली पर्व की कई परंपरा

0
गुमला के डुमरी प्रखंड में विलुप्त हो गयी होली पर्व की कई परंपरा
होली की कई परंपराएं गुमला में हो गयीं विलुप्त. AI Image

Holi Traditions in Jharkhand| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के डुमरी प्रखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है. यहां होली में रंग खेलने का उत्साह रहता है. बदलते समय के साथ होली खेलने की कई परंपरा यहां विलुप्त हो गयी. ग्रामीण आनंद प्रसाद गुप्ता और अनिल ताम्रकर कहते हैं कि हमारे समय में होली में सामूहिक रूप से बैठकर होली गीत गाना, दूसरों के घरों में कीचड़ भरा घड़ा टांगना या फोड़ना, होलिका दहन के लिए चोरी करके लकड़ी जमा करना, होली के माह में प्रत्येक सप्ताह में एक या दो दिन बैठकर होली गीत और भजन करने जैसी परंपरा थी. पर्व के दिन एक-दूसरे को अपने घर में आने का न्योता देते थे. अब ये परंपराएं बदल गयीं हैं. जीवित है, तो बड़ों से आशीर्वाद लेने की परंपरा.

होती थी कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली

उन्होंने कहा कि होली में अब लोग अपने तक ही सिमट कर रह गये हैं. वर्तमान समय में बच्चों द्वारा ही घर-घर जाकर बड़ों को गुलाल-अबीर लगाने की परंपरा बची है. हमलोगों के समय में होली की तैयारी एक माह पहले से शुरू हो जाती थी. युवाओं में होली का उमंग और उत्साह रहता था. 2-4 युवा कहीं मिलते, तो चोरी छुपे एक-दूसरे पर रंग डालते या सिर पर अंडा फोड़ देते थे. कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली होती थी.

होलिका दहन में शामिल नहीं होने वालों के साथ होता था ऐसा

बुजुर्ग कहते हैं कि होलिका दहन के दिन जिस घर से लोग होलिका दहन में शामिल नहीं होते थे, उनके घर में पुराने घड़े में कीचड़ भरकर घर के द्वार पर लोग टांग देते थे या फोड़ देते थे. फिर जोर से दरवाटा पाटकर वहां से भाग जाते थे. उस समय अचानक घर का कोई सदस्य बाहर आता, तो कीचड़ भरे घड़े से टकराकर पूरा आंगन कीचड़मय हो जाता था. फिर वह घड़ा टांगने वाले को खूब खरी-खोटी सुनाता था. कुछ लोग गाली-गलौच तक करने लगते थे. हालांकि, ऐसा करने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था. मगर उसके गाली गलौज से कोई फर्क नहीं पड़ता था. सब मिलकर कह उठते थे- बुरा न मानो, होली है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कामडारा में आज भी जीवित है ये परंपरा

कामडारा प्रखंड में होलिका दहन की रात कीचड़ से भरे घड़े को घर के दरवाजे के पास पटकने का प्रचलन अब भी कायम है. मजाक करने वाले रिस्ते जैसे देवर-भाभी, नाती-पोता द्वारा नानी या दादी के दरवाजे या आंगन में कीचड़ से भरा घड़ा फोड़ने का प्रचलन है. इस प्रचलन के बाद सामूहिक रूप से फगुवा गीत गाते हुए होलिका दहन किया जाता है. फागुन कटना (सेमल की डाली को पुआल से मनुष्य की शक्ल बनायी जाती है) को गांव के पाहन महतो द्वारा गांव के ग्राम देवता से गांव में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए पूजा की जाती है. गांव के बड़ाइक द्वारा उस सेमल की डाली को आग जलाने के बाद काटा जाता है. आज भी कामडारा और आसपास के क्षेत्रों में यह रिवाज चलता है.

चैत प्रतिपदा में होली मनाते हैं गांव के लोग

इस रिवाज को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. गांव वाले दूसरे दिन चैत प्रतिपदा में होली मनाते हैं. एक-दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार करते हैं. होली में पारंपरिक रिवाज भी देखने को मिलते हैं. लोग अपने पूर्वजों की याद में लाल रंग के मुर्गे की बलि देने का भी रिजाज है. इस बाबत शल्य कुमार साहू, अलाउद्दीन खान और नरेंद्र सिंह कहते हैं कि पहले होली का उमंग कुछ और था. सभी समुदाय के लोग आपस में मिलकर होली खेलते थे. अब वह बात नहीं रही. महिलाएं भी महिलाओं के साथ होली खेलती थीं. किसी प्रकार का गिला-शिकवा नहीं होता था. उस दौर में फरसा फूल का रंग इस्तेमाल किया जाता था. एक सप्ताह पूर्व से ही गांव के बुजुर्ग फगुवा गीत का अभ्यास करते थे. अब गीत गाने की परंपरा खत्म हो रही है.

पालकोट में होलिका दहन के बाद करते हैं शिकार

पालकोट प्रखंड के आदिवासियों ने आज भी होलिका दहन के बाद शिकार की परंपरा को जिंदा रखा है. होलिका दहन के बाद दूसरे दिन आदिवासी समाज के लोग अहले सुबह जंगल में शिकार करने निकल जाते हैं. सियार, खरगोश, गिलहरी या अन्य जंगली जानवरों का सामूहिक शिकार करने के बाद गांव लौटकर सभी उसकी मीट का बंटवारा करते हैं. जो शिकार करता है, उसे डबल हिस्सा मिलता है.

विलुप्त होती परंपरा को बचाने की हो रही है कोशिश

बंगरू पंचायत के पतराटोली गांव निवासी कमलेश बारला, जितेंद्र उरांव, दुर्गा उरांव, पहान सुना पाहन, श्याम उरांव ने बताया कि पंरपरा लुप्त होने की कगार पर है. हालांकि, इसे बचाने की पहल की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की दुख तकलीफ न हो, इसके लिए पाहन के उपवास के बाद गांव में कोई खेती-खलिहानी नहीं करता. कोई गांव का व्यक्ति नियम तोड़ने का प्रयास करता है, तो वह दंड का भागीदारी होता है. आदिवासी समुदाय बैठक कर जुर्माना वसूलता है.

इसे भी पढ़ें

14 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें रेट

पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के इन 5 जिलों में आज से लू का अलर्ट, रांची में छायेगा बादल

आदिम जनजातियों में जीवित है डोल जतरा की परंपरा, 3 दिन तक रहता है उत्साह

बेहद खास होती थी छत्तीसगढ़ी समाज की होली, होलिका दहन के बाद अंगारों पर नंगे पांव चलते थे लोग

Previous article Tamil Nadu Budget 2025: ‘अर्थव्यवस्था में उछाल’ और ‘हर हाथ को काम’ का वादा, पढ़ें बजट का पूरा लेखा-जोखा
Next article बिहार में 6 महीने की गर्भवती थी दुल्हन, शादी के बाद हुआ खुलासा तो तलाक लेने कोर्ट पहुंचा दूल्हा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel