[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला तमिलनाडु से लौट रही महिला लापता, पति ने गुमला थाना में लगाई खोज की गुहार

तमिलनाडु से लौट रही महिला लापता, पति ने गुमला थाना में लगाई खोज की गुहार

0
तमिलनाडु से लौट रही महिला लापता, पति ने गुमला थाना में लगाई खोज की गुहार
लापता महिला

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla Woman Missing: गुमला थाना क्षेत्र के सतपारा-घटगांव निवासी कमल खेरवार की पत्नी प्रियंका कुमारी के लापता होने का मामला सामने आया है. महिला तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रही थीं. इस संबंध में महिला के पति ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी का पता लगाने की मांग की है. आवेदन के अनुसार, गुमला थाना क्षेत्र के सतपारा-घटगांव निवासी कमल खेरवार की पत्नी प्रियंका कुमारी 24 जून 2026 को तमिलनाडु के इरोड स्टेशन से रांची के लिए ट्रेन संख्या 13352 से रवाना हुई थीं. यात्रा के दौरान 25 जून की शाम तक पति से उनकी मोबाइल पर बातचीत होती रही. अंतिम बार शाम करीब 5:28 बजे विजयवाड़ा स्टेशन के पास प्रियंका से बात हुई थी. उस समय उन्होंने बताया था कि वह ट्रेन में ही सफर कर रही हैं. इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया. 

रांची स्टेशन पर नहीं मिली महिला 

26 जून को ट्रेन के रांची पहुंचने के निर्धारित समय पर कमल खेरवार अपने परिजनों के साथ स्टेशन पहुंचे और कई घंटे तक पत्नी का इंतजार किया, लेकिन वह ट्रेन से नहीं उतरी. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. पति ने बताया कि प्रियंका का टिकट इरोड से रांची तक का था और वह बी-1 कोच की सीट संख्या 64 पर यात्रा कर रही थीं. घटना के बाद परिवार गहरे सदमे और चिंता में है. कमल खेरवार ने गुमला थाना में आवेदन देकर पुलिस से जल्द से जल्द पत्नी का पता लगाने और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है. वहीं, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

Previous article लगा मैं मर जाऊंगा… सैफ अली खान ने सुनाई जिंदगी की सबसे डरावनी रात की कहानी
Next article अमदाबाद में गंगा-महानंदा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराया
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel