[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन

गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन

0
गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन
अफीम की खेत में खड़े सीओ, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी, Pic Credit- Prabhat Khabar

Gumla Opium Cultivation, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर पंचायत के सलगी गांव के वन क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने का मामला सामने आया है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार सलगी गांव के जंगल से सटे वन क्षेत्र में लगभग 65 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. सूचना के बाद अंचल अधिकारी घाघरा सुशील खाखा, थाना प्रभारी मोहन सिंह एवं फॉरेस्टर राम शेखर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके पर अफीम की तैयार फसल पायी गयी, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया.

जिला प्रशासन और वन विभाग ने की कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि जिस भूमि पर अफीम की खेती की गई थी, वह वन विभाग के अधीन क्षेत्र में आती है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है और अवैध खेती को पूरी तरह से डिस्ट्रॉय किया गया. अंचल अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. अवैध खेती में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Rajmahal Tribal Mahakumbh: राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा में आदिवासी धर्मगुरुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, इष्टदेवों की आराधना शुरू

लातेहार के अफीम माफिया का हाथ होने की आशंका

घाघरा क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती के पीछे लातेहार जिले के एक अफीम माफिया के हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि लातेहार का एक व्यक्ति स्थानीय लोगों के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाके में अफीम की खेती करा रहा था. पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश में जुटी है.

सूचना मिलते ही 24 घंटे में हुई कार्रवाई

बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गुमला प्रशासन को सलगी इलाके में जंगल से सटे खेत में अफीम की खेती किये जाने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर फसल को नष्ट कर दिया. इसके साथ ही प्रशासन आसपास के इलाकों में भी अफीम की खेती की संभावना को लेकर जांच तेज कर दी है.

Also Read: जेएमडीसी की उदासीनता से 58 खदानें बंद, हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Previous article बांका के सीओ, राजस्व अधिकारी व कर्मी कल से हड़ताल पर
Next article यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग पर मनाया प्रतिवाद दिवस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel