[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गोवा में चाल धंसी, दब कर गुमला के मजदूर की मौत

गोवा में चाल धंसी, दब कर गुमला के मजदूर की मौत

0
गोवा में चाल धंसी, दब कर गुमला के मजदूर की मौत

गुमला. गुमला के चैनपुर प्रखंड स्थित लालगंज हर्रा गांव निवासी 40 वर्षीय मनोरंजन मिंज की गोवा में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मनोरंजन एक रोड कंपनी में काम कर रहे थे. इस दौरान चाल धंसने से दब कर उसकी जान चली गयी. इधर, मनोरंजन की मौत के बाद परिजनों ने चैनपुर थाना को सूचना दी. यहां तक कि गुमला उपायुक्त के व्हाटसऐप पर भी मजदूर की मौत और गोवा से शव लाने की जानकारी दी गयी. लेकिन गुमला प्रशासन मजदूर के शव लाने की दिशा में कोई पहल नहीं की. अंत में परिजनों की मांग पर रोड कंपनी के लोग खुद शव को गुमला भेजने की तैयारी में लगे हैं. मृतक के भाई कुलदीप मिंज ने बताया कि मनोरंजन मिंज गोवा के वास्को में रोड निर्माण कार्य में काम कर रहा था. 18 मई को चाल धंसने से दब कर उसकी मौत हो गयी. इधर, गोवा से रोड कंपनी के मैनेजर ने फोन किया था. शव को लाने के लिए परिवार के सदस्यों को बुलाया गया है. फ्लाइट 20 मई को है. फ्लाइट से गोवा जायेंगे. इसके बाद शव को लेकर आयेंगे. कुलदीप ने बताया कि गांव में कोई काम नहीं होने के कारण मनोरंजन मजदूरी करने गोवा गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel