[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला में महंगाई का झटका: JCB का भाड़ा बढ़कर हुआ 1400 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर लोडिंग का रेट भी तय

गुमला में महंगाई का झटका: JCB का भाड़ा बढ़कर हुआ 1400 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर लोडिंग का रेट भी तय

0
गुमला में महंगाई का झटका: JCB का भाड़ा बढ़कर हुआ 1400 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर लोडिंग का रेट भी तय
बैठक करते जेसीबी यूनियन के लोग

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla JCB Union Meeting, गुमला : बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों का सीधा असर अब निर्माण और विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर दिखने लगा है. गुमला जिले में अब जेसीबी (JCB) मशीन का उपयोग करना आम लोगों और ठेकेदारों के लिए काफी महंगा साबित होगा. सोमवार को बाईपास रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल में हुई ‘जेसीबी यूनियन गुमला’ की एक महत्वपूर्ण बैठक में जेसीबी का किराया प्रति घंटा 200 रुपये बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. अब जिले में जेसीबी का नया भाड़ा 1400 रुपये प्रति घंटा तय कर दिया गया है, जो पहले 1200 रुपये था.

क्यों लिया गया दाम बढ़ाने का फैसला

जेसीबी यूनियन की इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवदयाल गोप ने की. बैठक के दौरान सबसे पहले पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई. यूनियन के सचिव बाबूलाल साहू ने पूर्व के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि पहले जेसीबी का किराया 1200 रुपये निर्धारित था, लेकिन अचानक डीजल और अन्य आवश्यक सामग्रियों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण पुराना रेट व्यावहारिक नहीं रह गया था. अध्यक्ष शिवदयाल गोप ने किराया बढ़ोतरी को जायज ठहराते हुए कहा कि वर्तमान में न केवल डीजल के दाम बढ़े हैं, बल्कि जेसीबी में इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोलिक ऑयल और मशीनों के स्पेयर पार्ट्स (कल-पुर्जों) की कीमतों में भी बहुत ज्यादा वृद्धि हो गई है. मशीन मालिकों के बढ़ते रख-रखाव खर्च को ध्यान में रखते हुए ही यह कदम उठाना पड़ा है. इसके साथ ही यूनियन ने ट्रैक्टर में जेसीबी से होने वाली लोडिंग का चार्ज भी अब 150 रुपये तय कर दिया है.

Also Read: सरायकेला के कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला धराया, भेजा गया जेल

सभी संचालकों को नए रेट पर ही काम करने का सख्त निर्देश

अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद और जिले के सभी जेसीबी संचालकों व मालिकों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे अब से इस नई और बढ़ी हुई कीमत (₹1400 प्रति घंटा) पर ही उपभोक्ताओं से राशि वसूलें. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जेसीबी यूनियन अब पूरी मजबूती से काम करेगा और मालिकों व चालकों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी त्वरित निर्णय लिए जाएंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शिवदयाल गोप, सचिव बाबूलाल साहू, कोषाध्यक्ष जुन्नू रैन के अलावा भीम साहू, विश्वनाथ उरांव, जितेंद्र उरांव, अखिलेश साहू, दिलीप गोप, लालू साहू, संजीव साहू, इरफान अंसारी, बंटी, रघु यादव, मनीष प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, अशोक साहू, प्रदीप साहू, गोविंद साहू, मुकेश साहू और राजेश कुमार सहित जिले के कई प्रमुख जेसीबी संचालक व मालिक उपस्थित थे.

Also Read: चूल्हापानी के गंगा दशहरा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – भारत की नदियां जीवन दायिनी

Previous article एक दिन रद्द कर सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन को रेगुलर करने की तैयारी में जुटी रेलवे
Next article शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री का किया स्वागत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel