[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला चेंबर ने उठाए शहर के मुद्दे, डीसी से समाधान की मांग

गुमला चेंबर ने उठाए शहर के मुद्दे, डीसी से समाधान की मांग

0
गुमला चेंबर ने उठाए शहर के मुद्दे, डीसी से समाधान की मांग
डीसी से बात करते चेंबर के लोग

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: झारखंड के गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुलाकात की. जिसमें व्यापारियों को ट्रैफिक के कारण नो एंट्री से हो रही है परेशानी की जानकारी दी गई. 

नो एंट्री के समय में बदलाव 

सुबह 6:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक नो एंट्री लगाई गई है. इस विषय पर अपनी बात रखते हुए चेंबर के प्रतिनिधियों ने कहा की चार चक्का वाहनों को नो इंट्री से पूर्णतः छूट दिया जाए और नो एंट्री के समय में थोड़ा संशोधन किया जाए. जिससे जिला मुख्यालय के व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.

उपायुक्त ने आश्वासन दिया

उपायुक्त ने आश्वासन दिया की प्रशासनिक स्तर पर विचार विमर्श कर समय को थोड़ा घटाया जाएगा जायेगा. इस पर एक नया समय दिया जाएगा. दूसरा मुद्दा ब्लड बैंक पर चर्चा की गई, जिसपर गुमला में सुचारू रूप से ब्लड की व्यवस्था नहीं होने के कारण आम जन जीवन को हो रही परेशानी से अवगत कराया गया. उपायुक्त से आश्वासन मिला कि जल्द ही ब्लड बैंक का लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने ऊपर के अधिकारी से दूरभाष से संपर्क साध कर इसका निष्पादन करने हेतू बात की. तीसरा मुद्दा गैस को लेकर शहर में हो रही अव्यवस्था पर सुधार के लिए बात रखी गई है. इस पर भी उपायुक्त ने जिला वासियों से संयम बरतने की अपील की है. साथ ही नियम पूर्वक गैस लेने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश लोहानी, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सचिव प्रणय कुमार, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, कार्यकारिणी के सदस्य सुमित साबू, संजीव मालानी, प्रकाश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel