[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला फुटबॉल प्रतियोगिता कल से, तीन राज्यों की 32 टीमें होंगी शामिल

फुटबॉल प्रतियोगिता कल से, तीन राज्यों की 32 टीमें होंगी शामिल

0
फुटबॉल प्रतियोगिता कल से, तीन राज्यों की 32 टीमें होंगी शामिल

गुमला. फुटबॉल का महाकुंभ पांच से 10 दिसंबर तक गुमला में देखने को मिलेगा. इसमें कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं. कई विदेशी खिलाड़ी भी मैच खेलते दिखेंगे. सभी मैच परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में खेले जायेंगे. प्रतियोगिता का नाम स्व मनरखन गोप स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट रखा गया है. मैच को सफल बनाने के लिए कमेटी के लोग लगे हैं. बुधवार को ग्राउंड में पानी का छिड़काव किया गया. साथ ही ग्राउंड को सजाया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर स्टेडियम कमेटी गुमला व ब्रदर एफसी गुमला की संयुक्त टीम लगी है. कमेटी के संरक्षक तेंबू उरांव व राजनील तिग्गा ने कहा कि गुमला में फुटबॉल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. लंबे समय से गुमला में इस प्रकार का अंतरराज्यीय फुटबॉल मैच नहीं हुआ है. परंतु गुमला के खेल प्रेमियों के प्रयास से वृहत रूप से मैच कराया जा रहा है. अध्यक्ष कृष्ण उरांव, सचिव कुंदन कुमार व सह सचिव रोहित उरांव विक्की ने कहा है कि पांच से 10 दिसंबर तक स्थानीय परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में स्व मनरखन गोप की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट हो रहा है. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए में आपके सहयोग और संवर्धन की जरूरत है. गुमला के लिए यह बेहतरीन प्रयास है. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओड़िशा, छत्तीसगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं. साथ ही कई टीमों में विदेशी फुटबॉलर भी मैच खेलते नजर आयेंगे. प्रति टीम से तीन विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की छूट दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel