राज बैग पैलेस में लगी आग, दो दुकानें जल कर राख

राज बैग पैलेस में लगी आग, दो दुकानें जल कर राख

By Prabhat Khabar News Desk | May 25, 2026 9:50 PM

चैनपुर. गुमला के चैनपुर बाजारटांड़ रोड स्थित राज बैग पैलेस एंड सिंगार दुकान में सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे आग लग गयी. घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी, जिसकी चपेट में आने से दो गुमटीनुमा दुकानें जलकर राख हो गयी, जबकि एक तीसरी दुकान का हिस्सा भी आंशिक रूप से जल गया. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी से पानी डाल-डाल कर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. दुकान संचालक राजू गुप्ता ने बताया कि घटना में उनका लाखों रुपये का सामान जल कर बर्बाद हो गया है. उन्होंने आशंका जतायी कि कुछ महीने पहले भी उनकी दुकान में आग लगाने की कोशिश की गयी थी, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाना में दर्ज करायी थी. इधर, इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.