फाइलेरिया उन्मूलन जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान : डीसी

फाइलेरिया उन्मूलन जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान : डीसी

By Prabhat Khabar News Desk | February 25, 2026 10:10 PM

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की. समीक्षा में बताया गया कि अब तक 83.97 प्रतिशत नागरिकों द्वारा एमडीए की दवा का सेवन किया जा चुका है. राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान को तब तक निरंतर जारी रखा जाये, जब तक कि 95 प्रतिशत से अधिक लक्षित नागरिकों द्वारा दवा का सेवन सुनिश्चित न हो जाये. समीक्षा के क्रम में डुमरी, घाघरा, भरनो व बसिया प्रखंडों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया. बीडीओ ने संबंधित प्रखंडों को विशेष रणनीति बना कर डोर-टू-डोर भ्रमण करने, पुनः भ्रमण व जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अपने स्तर से सतत मॉनिटरिंग करने तथा अभियान को शत-प्रतिशत लक्ष्य की दिशा में अग्रसर करने का निर्देश दिया. कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन एक जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है. बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी गुमला, डीएसइ नूर आलम खां, डीएसओ प्रदीप भगत समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.