[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बेटे की धमकी से दहशत में पिता, थाना में दिया आवेदन

बेटे की धमकी से दहशत में पिता, थाना में दिया आवेदन

0
बेटे की धमकी से दहशत में पिता, थाना में दिया आवेदन

गुमला. गुमला थाना के बड़ाकोली गांव में वृद्ध पिता ने अपने ही बेटे पर जान से मारने की धमकी देने और घर में लगातार विवाद करने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पीड़ित सुभाष एक्का ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में सुभास एक्का ने बताया कि उसका बेटा अनूप एक्का आये दिन घर पहुंच कर गाली-गलौज, झगड़ा व मारपीट करने की धमकी देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि अनूप एक्का उन्हें जान से मारने की धमकी देता है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है. पीड़ित ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अमित एक्का शारीरिक रूप से दिव्यांग है. आरोप है कि अनूप एक्का उसे भी धमकाते हुए कहता है कि एक पैर लंगड़ा है, दूसरे पैर से भी लंगड़ा कर देंगे. इस धमकी से परिवार डरा हुआ है. सुभाष एक्का ने आवेदन में कहा है कि वह उम्रदराज हो चुका है और बेटे के आक्रामक व्यवहार का विरोध करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अनूप एक्का इस तरह का व्यवहार करता था. लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने मामला आगे नहीं बढ़ाया. आवेदन के अनुसार पूर्व में भी गुमला थाना में इस संबंध में शिकायत की गयी थी. उस समय अनूप एक्का और उसकी पत्नी काजल कुमारी से बाउंड भरवाया गया था. लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और फिर से परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel