[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें : उपायुक्त

लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें : उपायुक्त

0
लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें : उपायुक्त

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जनशिकायत कोषांग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति व लंबित मामलों की समीक्षा बैठक बुधवार को समाहरणालय सभागार में हुई. समीक्षा में बताया गया कि विभिन्न विभागों व अंचलों के कुल 1711 आवेदनों में से अब तक 784 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा 321 आवेदन प्रक्रियाधीन है. इस पर उपायुक्त ने शेष 606 लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने गुगल शीट में प्रत्येक आवेदन की अद्यतन स्थिति उचित टिप्पणी के साथ अंकित करें. साथ ही निष्पादन से संबंधित आधिकारिक पत्र (जो निस्तारण का प्रमाण हो) को अपलोड कर उसका लिंक रीमार्क लिंक सेक्शन में अनिवार्य रूप से अद्यतन करें, ताकि पारदर्शिता व प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, अंचल कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खेल विभाग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे अपनी प्रविष्टियों को नियमित एवं शुद्ध रूप से अद्यतन रखें तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel