[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुड फ्राइडे उत्सव में वृद्ध पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

गुड फ्राइडे उत्सव में वृद्ध पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

0
गुड फ्राइडे उत्सव में वृद्ध पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

गुमला. चैनपुर थाना के केड़ेंग गांव में गुड फ्राइडे उत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब आपसी विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध जेम्स टोप्पो पर गांव के ही संदीप केरकेट्टा ने लाठी व डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने रात लगभग 11 बजे घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सोमवार को रिम्स रेफर कर दिया. जेम्स टोप्पो के सिर व चेहरे पर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार गांव में उत्सव के दौरान जेम्स व आरोपी संदीप दोनों ने शराब पी रखी थी. घर लौटने के क्रम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और संदीप ने वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर दी. परिजनों ने चैनपुर थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

घर की चौखट से टकरा कर घायल, भर्ती

गुमला. चैनपुर थाना के केड़ेंग भंडारटोली निवासी 20 वर्षीय युवक अनिश साहू अपने घर की चौखट से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में उसके सिर पर गंभीर लगी आयी है. मामला रविवार रात की बतायी जा रही है. परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel