[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पढ़ाई बोझ नहीं, किस्मत बदलने का शक्तिशाली हथियार : बीरबल

पढ़ाई बोझ नहीं, किस्मत बदलने का शक्तिशाली हथियार : बीरबल

0
पढ़ाई बोझ नहीं, किस्मत बदलने का शक्तिशाली हथियार : बीरबल

गुमला. नगेसिया किसान समाज जिला समिति गुमला ने सितारा संस्था सभागार सिसई रोड गुमला में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक बीरबल किसान व विशिष्ट अतिथि जेइ मुनेश्वर नगेसिया समेत समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगेसिया समाज के इंटर टॉपर छात्र उपेंद्र नगेसिया, कलावती कुमारी, मनीष किसान व मैट्रिक टॉपर छात्र कंसदेव किसान, रूपा कुमारी व मीना कुमारी को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि बीरबल किसान ने कहा कि छात्र जीवन में सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र कड़ी मेहनत, निरंतरता और खुद पर अटूट विश्वास है. उन्होंने कहा कि जब आपको पढ़ने में मन नहीं लगे, तो अपने भविष्य की उस खूबसूरत तस्वीर को याद करें, जो आपकी सफलता से जुड़ी है. इसलिए पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि अपनी किस्मत बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार समझे. विशिष्ट अतिथि जेइ मुनेश्वर नगेसिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से कभी भागना नहीं चाहिए. यदि शिक्षा को आप बोझ समझ कर छोड़ देते हैं, तो आप समाज के विकास की धारा से जुड़ने की जगह सैकड़ों साल पीछे चले जायेंगे. इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नगेसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में जिला महासचिव बीएन नगेसिया, संयोजक गोडविन सत्येंद्र किसान, सिमडेगा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत किसान, कमल किशोर किसान, चंद्रशेखर बैगा, कमले नगेसिया, कलेश्वर, दिनेश, शंकर, भीम, मंगलेश्वर, कार्तिक, बसंत, दुर्गा, नंदलाल, राजू, दीपलाल, सुचिता, शकुंतला, नितिश, अनिषा, निशा आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel