[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या

नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या

0
नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या

पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

सिसई

. सिसई प्रखंड के छारदा रोड थानाटोली निवासी पंकज उरांव ने शराब के नशे में अपनी मां बेनामी देवी (48) को डंडे व लात-घूंसे से पीट कर सोमवार की रात हत्या कर दी. इसके बाद पूरी रात अपनी मां के शव के पास सोया रहा. मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते सिसई पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार पंकज उरांव सोमवार की शाम को शराब के नशे में घर आया और अपनी मां बेनामी देवी व बहन मोनिका के साथ बहस करने लगा. बहस के दौरान अचानक वह अपनी मां व बहन को मारने लगा. उसकी बहन भाग कर अपने बगल में रहने वाली बड़ी मां के घर चली गयी और रात भर वहीं रही. इधर, पंकज अपनी मां को पीट-पीट कर हत्या कर शराब के नशे में शव के पास ही सो गया. सुबह जब मोनिका घर आयी, तो उसने अपनी मां को मृत देख कर हतप्रभ रह गयी. उसने पड़ोसियों और सगे-संबंधियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel