[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता जांच किये विश्वास नहीं करें

सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता जांच किये विश्वास नहीं करें

0
सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता जांच किये विश्वास नहीं करें

गुमला. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की गुमशुदगी, चोरी अथवा अपहरण से संबंधित विभिन्न प्रकार की खबरें व सूचनाएं तेजी से प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आमजन के बीच भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. प्रशासनिक जांच में ऐसी अधिकांश सूचनाएं भ्रामक व अफवाह साबित हुई हैं. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस प्रकार की सूचनाओं पर बिना सत्यता की जांच किये विश्वास नहीं करें. किसी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है. साथ ही ऐसी अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा करना भी कानूनन अपराध है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई भी सूचना या संदिग्ध मामला प्रकाश में आता है, तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को दें अथवा आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष गुमला के दूरभाष संख्या 9798148089 पर भी सूचना दी जा सकती है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गुमला द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अफवाहों पर रोक लगायी जा सके तथा जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel