[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बारी पटवन को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई को कुदाल से मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

बारी पटवन को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई को कुदाल से मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

0
बारी पटवन को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े भाई को कुदाल से मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

रायडीह. थाना क्षेत्र के केमटे लुंगा गांव में बारी में पानी पटवन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल दिनु रौतिया (26 वर्ष) को परिजनों ने सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दिन के एक बजे दिनु रौतिया अपनी बारी में पानी पटवन कर रहा था. तभी छोटे भाई सीनू रौतिया भी बारी पहुंच गया. फिर पटवन को लेकर दोनों भाई में कुछ कहासुनी हो गयी. विवाद बढ़ने पर छोटे भाई सीनू रौतिया ने गुस्से में आकर कुदाल से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया. इस घटना में दिनु रौतिया के सिर में गंभीर चोट लग गयी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े. घटना के बाद छोटे भाई ने ही उन्हें घर पहुंचाया. इसके बाद परिजनों के साथ घायल को सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर गुमला. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसया कोंबेकेरा गांव में सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चा बुधराम गोसाई का पुत्र विशाल गोसाई है. विशाल गोसाई घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान गांव के ही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गयी. परिजन उसे तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel