[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला सीएस ने सीएचसी डुमरी का किया औचक निरीक्षण

सीएस ने सीएचसी डुमरी का किया औचक निरीक्षण

0
सीएस ने सीएचसी डुमरी का किया औचक निरीक्षण

डुमरी. प्रखंड सभागार डुमरी में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में मातृ स्वास्थ्य (मैटरनल हेल्थ) एवं शिशु स्वास्थ्य (चाइल्ड हेल्थ) कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई. जिला से आये अधिकारियों ने योजना-वार उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए कम प्रदर्शन वाले कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी का औचक निरीक्षण किया. सीएस ने अर्धनिर्मित अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी, ताकि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel