[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला 90 से 95 प्रतिशत लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा करें : उपायुक्त

90 से 95 प्रतिशत लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा करें : उपायुक्त

0
90 से 95 प्रतिशत लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा करें : उपायुक्त

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के तहत 90 से 95 प्रतिशत लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाये. उन्होंने प्रत्येक स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी व सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर देते हुए दोहराव और मृत मतदाताओं के नामों को हटाने के निर्देश दिये गये. साथ ही संबंधित सूचियों का सुव्यवस्थित संकलन व मतदान स्तर पदाधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया. मतदाता मानचित्रण और उसके परीक्षण को लेकर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रविष्टि का पारदर्शी और सटीक सत्यापन किया जाये, ताकि त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहे. स्टिकर चिपकाने के कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने अतिरिक्त स्टिकर वापस करने और जहां कमी है, वहां समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. मतदाता सूची अभिकर्ता-2 की नियुक्ति व प्रशिक्षण के संदर्भ में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. साथ ही सभी सूचनाएं अभिकर्ता-1 के साथ साझा कर बेहतर समन्वय बनाने को कहा गया. पुनर्गठन प्रक्रिया के अंतर्गत नवगठित मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ को दी गयी. प्रपत्र परिशिष्ट-क से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली एवं दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों की संख्या शून्य रखने पर जोर दिया गया. बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, उप समाहर्ता भूमि सुधार गुमला राजीव कुमार, बसिया अनुमंडल पदाधिकारी जयवंती देवगम, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel