[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला महिलाओं से मारपीट व बदसलूकी की शिकायत की

महिलाओं से मारपीट व बदसलूकी की शिकायत की

0
महिलाओं से मारपीट व बदसलूकी की शिकायत की

गुमला. गुमला में भारतमाला सड़क परियोजना को विरोध तेज हो गया है. गुमला के लट्ठा बरटोली गांव में विवाद गंभीर रूप लेता जा रहा है. गुरुवार की रात को दर्जनों टाना भगत व ग्रामीण करीब 10 किमी पैदल चल कर गुमला थाना पहुंच न्याय की गुहार लगायी. टाना भगत समुदाय ने निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महात्मा गांधी के अनुयायियों की जमीन को फूट डालो और राज करो की नीति के तहत छीने जाने की साजिश की जा रही है. टाना भगतों का आरोप है कि भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों व मुआवजा नहीं लेने वाले रैयतों को निशाना बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि लट्ठा बरटोली गांव के सैकड़ों लोग शिवालया कंपनी से मिल कर जमीन की रखवाली कर रहे टाना भगतों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घटना में कई महिला टाना भगतों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार सोमो टाना भगत, बिरसो उरांव, जया टाना भगत, काजल उरांव समेत अन्य महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. कार्तिक उरांव टाना भगत, राजी दिवान, फौदा उरांव तथा ग्राम प्रधान टिपरू मुंडा समेत कई लोगों के साथ मारपीट हुई है. टाना भगतों ने आरोप लगाया है कि शिवालया कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर दिगंबर सिंह ने मुआवजा प्राप्त कर चुके ग्रामीणों को उकसाकर विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ खड़ा कर दिया है. उनका दावा है कि मारपीट की घटना में शामिल कुछ लोग असामाजिक तत्व थे, जिन्हें कंपनी के गुंडे के रूप में इस्तेमाल किया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी गयी. टाना भगतों के करघा चिह्न वाले झंडों को फाड़कर पैरों तले रौंद दिया गया. जिससे समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel