[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला क्रिकेट में कक्षा छह डी और वॉलीबॉल में हॉस्टल चैंपियन

क्रिकेट में कक्षा छह डी और वॉलीबॉल में हॉस्टल चैंपियन

0
क्रिकेट में कक्षा छह डी और वॉलीबॉल में हॉस्टल चैंपियन

गुमला. संत इग्नासियुस उवि गुमला में शनिवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला खेला गया. इन स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया. संत इग्नासियुस प्रीमियम लीग का फाइनल मुकाबला कक्षा छह डी और नौ बी के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कक्षा छह डी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 91 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौ बी की टीम छह डी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और आठ ओवरों में सात विकेट खोकर महज 51 रन ही बना पायी. इस तरह छह डी की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया. छह डी के अनुरंजन टोप्पो को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरी ओर वॉलीबॉल प्रतियोगिता फाइनल हॉस्टल व अपोस्तोलिक के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में हॉस्टल की टीम ने अपोस्तोलिक टीम को पराजित कर चैंपियन बनी. एचएम फादर मनोहर खोया ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अनिवार्य है. एक सप्ताह तक चले इस खेल उत्सव ने विद्यार्थियों के बीच टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा दिया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel