[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बच्चों ने पिचकारी से डाला रंग, तो युवकों ने खेली कपड़ा फाड़ होली

बच्चों ने पिचकारी से डाला रंग, तो युवकों ने खेली कपड़ा फाड़ होली

0
बच्चों ने पिचकारी से डाला रंग, तो युवकों ने खेली कपड़ा फाड़ होली

गुमला. गुमला शहर व आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली आपसी सौहार्द्र और हर्षोल्लास से मनाया गया. होली को लेकर हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई देते नजर आये. बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह रहा. कोई हाथ में पिचकारी लेकर रंग डाल रहा था, तो कोई रंग भरे गुब्बारे से दूर से ही निशाना साध रहा था. वहीं युवा वर्ग अपनी मंडलियों के साथ होली की मस्ती में डूबा नजर आया. कई युवक रंगों में सराबोर होने के साथ फटे हुए कपड़ों में दिखायी दिये. कई स्थानों पर युवकों ने शर्ट फाड़ कर होली खेलते हुए जमकर मस्ती की. शहर के कई इलाकों में डीजे की धुन पर होली के गीत बजते रहे, जहां रंगों में भीगे लोग नाचते-गाते नजर आये. इस दौरान गुमला शहर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवकों की भारी भीड़ उमड़ी. युवक मंडली बना कर पहुंचे और एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ कर मटकी फोड़ने का प्रयास करते रहे. मटकी फोड़ने का प्रयास कर रहे युवकों पर रंग और पानी की बौछार भी की गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया. बुजुर्गों ने भी अपने अंदाज में होली का आनंद लिया. दिनभर रंगों से होली खेलने के बाद शाम को लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं और विभिन्न प्रकार के पकवानों का लुत्फ उठाया. शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए गुमला शहर में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे. इसके साथ ही पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गश्ती भी की.

प्रेम व भाईचारे की मिसाल है गुमला : रमेश

झारखंड चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह वार्ड कमिश्नर रमेश कुमार चीनी ने कहा कि गुमला प्रेम और भाईचारे की मिसाल है. यहां सभी लोगों ने मिल कर होली का पर्व मनाया. उन्होंने कहा कि गुमला में आज भी मेल-मिलाप के साथ होली खेलने की परंपरा कायम है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel