[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

0
पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

गुमला. उर्मी गांव स्थित कृष कुंज बाल आश्रम में सहयोग फाउंडेशन द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बाल आश्रम के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा. बच्चों ने प्रकृति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता और मानवता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बना कर अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया. प्रत्येक पेंटिंग में उनकी मेहनत, संवेदनशीलता व कल्पनाशीलता स्पष्ट रूप से झलक रही थी. कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार तुषार पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास करने और अपनी कला को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था. मौके पर मानस मिश्रा, बबलू कुमार, फुरकान, रवि मिश्रा, सूरज कुमार, प्रियंका कुमारी, आयुष कुमार, आशुतोष कुमार व रवि कुमार मौजूद थे.

स्कूलों की गतिविधियों की हुई समीक्षा

भरनो. बालिका मवि के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की गुरुगोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीपीओ सूरज लकड़ा ने की. गुरुगोष्ठी में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के सचिव आवश्यक प्रतिवेदनों के साथ उपस्थित हुए. इस दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से संबंधित एसएमएस व रिपोर्ट, एनीमिया रिपोर्ट, विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तक उठाव, रैल टेस्ट, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक, अपार आइडी, आधार सत्यापन, ड्रॉप बॉक्स, केजी व कक्षा एक के बच्चों की प्रविष्टि, यू-डायस प्रोफाइल अपडेट तथा एफएलएन समेत विद्यालयों की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी. बीपीओ ने सभी विद्यालयों के सचिवों से संबंधित प्रतिवेदन समय पर जमा करने तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर बीआरपी शमीम एजाज, राजदीप गुप्ता, मुकुल टेटे, विजय केसरी, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel