[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला 16 बाइक, तीन ट्रैक्टर और एक पिकअप का कटा चालान

16 बाइक, तीन ट्रैक्टर और एक पिकअप का कटा चालान

0
16 बाइक, तीन ट्रैक्टर और एक पिकअप का कटा चालान

चैनपुर. सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चैनपुर प्रखंड के प्रेम नगर के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान कुल 16 बाइक, तीन ट्रैक्टर और एक पिकअप वैन का चालान काटा गया. समाचार लिखे जाने तक जांच और चालान की प्रक्रिया जारी थी. मौके पर मौजूद मोटरयान निरीक्षक गुमला प्रदीप कुमार तिर्की ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण नशे की हालत में वाहन चलाना और हेलमेट का उपयोग नहीं करना है. दुर्घटना के समय सिर में गंभीर चोट लगने से कई लोगों की जान चली जाती है, इसलिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है. सड़क सुरक्षा मैनेजर प्रभाष कुमार ने युवाओं व बाइक चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. उन्होंने कहा कि नयी सड़क बनने के कारण वाहनों की रफ्तार बढ़ गयी है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ी है. उन्होंने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने पर बेहतर इलाज के लिए मरीजों को रांची रेफर करना पड़ता है, इसलिए हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है. उन्होंने कहा कि शराब का सेवन अलग बात है, लेकिन शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है. अभियान के दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआइ राजेंद्र मंडल, सड़क सुरक्षा मैनेजर प्रभाष कुमार समेत पुलिस जवान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel