भरनो. भारतीय जनता युवा मोर्चा गुमला ने बुधवार को भरनो प्रखंड के दुंबो मंदिर परिसर स्थित गोपी मंडप सभागार में भाजयुमो बजट युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व विस अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव व पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने केंद्र सरकार के बजट को जनहितकारी बताते हुए युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास व विकास योजनाओं पर जानकारी दी. कहा कि इस बार का बजट अंतिम व्यक्ति तक को ध्यान में रख कर पेश किया गया है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव ने बजट की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसे देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि गरीब से लेकर माध्यम वर्ग तक के लोगों का ध्यान रखते हुए बजट लाया गया है, जिससे सबको लाभ मिलेगा. पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित करने का जो सपना देखा है. उसे ध्यान में रखते हुए आम जनता के जरूरत के हिसाब से बजट लाया गया है. इससे सबको लाभ मिलेगा. उन्होंने बजट की विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखते हुए युवाओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिलाध्यक्ष संदीप कुमार साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, भोला प्रसाद केशरी, विजय सिंह पिंटू, सत्ता पटेल, भोला प्रसाद केशरी, संतोष कुमार पांडा, किशोर साहू, पारस नाथ उरांव, बबीता तिर्की, हरिशंकर शाही, संजय महतो, विनोद भगत, नंदू सिंह, अरखितानंद देवघरिया, भूषण पहान, लक्ष्मी यादव, गोपेश्वर महतो, पीके सिंह, सुदामा केशरी, शंभू केशरी, अभिषेक गुप्ता, मुरारी केशरी, चरवा उरांव, अभिषेक उरांव, छोटेलाल ताम्रकार, सुभानी उरांव, नीलम गुप्ता, शिवचरण बारला, कैलाश महली, नेसार खान, संजय जयसवाल, संजीत गुप्ता, मनोहर लाल, श्यामलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, बजरंग गुप्ता, सरोज केशरी, मुकेश सिंह, शिव सिंह, श्रीकांत केशरी, रामकांत मिश्रा, दयानंद पूरी, अनिल साहू, बलि गोप आदि मौजूद थे.