[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला आदर्श आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

आदर्श आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

0
आदर्श आचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

गुमला. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर नगर भवन में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक की गयी. बैठक का उद्देश्य उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा-जोखा तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था. बैठक के दौरान उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनावी खर्च की सीमा, व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया, अनुमति संबंधी नियमों तथा मतदान दिवस से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, बीडीओ गुमला, सीओ गुमला समेत निर्वाचन से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की. जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने, निर्वाचन व्यय का पारदर्शी लेखा रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मर्यादित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा जतायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel