[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला समय पर इलाज न हो, तो कैंसर जानलेवा : डॉक्टर प्रवीर

समय पर इलाज न हो, तो कैंसर जानलेवा : डॉक्टर प्रवीर

0
समय पर इलाज न हो, तो कैंसर जानलेवा : डॉक्टर प्रवीर

कैंसर दिवस पर विशेष. भारत में हर साल 13.25 लाख नये मामले, 8.50 लाख मौतें गुमला. कैंसर एक गंभीर व जानलेवा बीमारी है. यदि समय पर इसका इलाज शुरू न हो, तो मरीज के स्वस्थ होने की संभावना कम हो जाती है. कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीर सिंह मुंडा (एमबीबीएस, एमडी) के अनुसार भारत में कैंसर मृत्यु का एक प्रमुख कारण बन चुका है. उन्होंने बताया कि देश में हर वर्ष करीब 13.25 लाख नये कैंसर के मामले सामने आते हैं, जिनमें से लगभग 8.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है. भारत में प्रमुख रूप से स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर पाये जाते हैं. कैंसर तब होता है, जब शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का निर्माण होता है. यह शरीर के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है और अन्य अंगों तक फैल सकता है. कैंसर का इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से किया जाता है. पुरुषों में मुंह, प्रोस्टेट और फेफड़े का कैंसर, जबकि महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर अधिक पाये जाते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में हर 10 में से एक व्यक्ति को जीवनकाल में कैंसर होने की आशंका है. इसके सामान्य लक्षणों में अचानक वजन घटना, थकान, गांठ, त्वचा व पैखाने में बदलाव और खून की कमी शामिल हैं. तंबाकू, धूम्रपान, प्रदूषण और कुछ वायरस कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं. डॉ प्रवीर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि समय पर रोकथाम और इलाज संभव हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel