[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला भीषण गंदगी, जलजमाव और जर्जर सड़कों से त्रस्त हैं लोग

भीषण गंदगी, जलजमाव और जर्जर सड़कों से त्रस्त हैं लोग

0
भीषण गंदगी, जलजमाव और जर्जर सड़कों से त्रस्त हैं लोग

घाघरा. घाघरा प्रखंड मुख्यालय इन दिनों भारी अव्यवस्था व बदहाली से जूझ रहा है. हालात ऐसे हैं कि मुख्यालय के किसी भी मार्ग पर निकलने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखायी देता है. कई स्थानों पर समुचित नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सीधे मुख्य सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. घाघरा-गुमला-लोहरदगा-नेतरहाट मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. नेतरहाट रोड से ग्रीन गोला रोड होते हुए साप्ताहिक हाट जाने वाले रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें सालों भर पानी जमा रहता है. बाजार से लोहरदगा रोड की ओर जाने वाली सड़क, पाकरटोली क्षेत्र समेत कई स्थानों पर सड़कें जर्जर अवस्था में हैं. पाकरटोली में पीसीसी सड़क तो बनायी गयी है, लेकिन पीसीसी के बीच स्लैब नहीं होने के कारण खुले नाले दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लगभग रोझ कोई न कोई हादसे होते-होते बचते हैं. लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर वीडियो हॉल के समीप पूरी बस्ती का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे दुर्गंध इतनी तेज होती है कि राहगीरों को नाक बंद कर गुजरना पड़ता है. घाघरा की शान माने जाने वाला चांदनी चौक भी इस अव्यवस्था से अछूता नहीं है, यहां खुली नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है. इसके अलावा जलका रोड, कॉलेज रोड और देवी मंडप रोड समेत अन्य इलाकों में भी गंदगी और गड्ढों की भरमार है, जहां हमेशा गंदा पानी जमा रहता है. अब सवाल यह उठता है कि प्रखंड मुख्यालय की इस गंभीर बदहाली पर जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब संज्ञान लेंगे और कब सुधार कार्य शुरू होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel