[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला भाजपा जिला कमेटी का विस्तार, पद मिलते जिला मंत्री ने दिया इस्तीफा

भाजपा जिला कमेटी का विस्तार, पद मिलते जिला मंत्री ने दिया इस्तीफा

0
भाजपा जिला कमेटी का विस्तार, पद मिलते जिला मंत्री ने दिया इस्तीफा

गुमला. भाजपा जिला कमेटी में कुछ खास नहीं चल रहा है. इसका उदाहरण जिला कमेटी का विस्तार होते पद मिलने के कुछ घंटों बाद ही जिला मंत्री संयुक्ता देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. संयुक्ता देवी जिला परिषद गुमला की उपाध्यक्ष भी है. संयुक्ता देवी के इस्तीफा देने से भाजपा के अंदरखाने में कई तरह की चर्चा व परिचर्चा शुरू हो गयी हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने जिला कमेटी के विस्तार के लिए 34 भाजपा नेताओं की सूची तैयार कर प्रदेश कमेटी को भेजी थी, जिसमें 15 भाजपा नेताओं को उनकी योग्यता के अनुसार भाजपा जिला कमेटी में पद दिया गया है. सागर उरांव ने कहा है कि प्रदेश के उपाध्यक्ष व गुमला जिला प्रभारी राकेश प्रसाद, सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में गुमला जिला कमेटी के विस्तार के लिए पिछले दिनों एक आवश्यक बैठक हुई थी. सभी के विचार विमर्श के बाद 34 कार्यकर्ताओं का नाम प्रदेश को भेजा गया था, जिसमें से प्रदेश कमेटी द्वारा गुमला जिला कमेटी के लिए पदाधिकारी का चयन किया गया है. इधर, जिप गुमला की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने भाजपा जिला मंत्री के पद से इस्तीफा पत्र जिला अध्यक्ष को सौंपा है. इस्तीफा पत्र में संयुक्ता देवी ने कहा है कि दो दिन पूर्व भाजपा गुमला जिला कमेटी का विस्तार किया गया है. सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस कमेटी में मुझे जिला मंत्री पद का दायित्व दिया गया है. कतिपय कारणों से मैं इस पद के निर्वाह्न करने में असमर्थ हूं. चूंकि मैं गुमला पूर्वी भाग से जिप सदस्य निर्वाचित हूं और जिला परिषद की उपाध्यक्ष भी हूं. इस कारण क्षेत्र के साथ प्रशासनिक कार्यों के प्रति भी मेरी जिम्मेदारी रहती है. संगठन में समय देने में असमर्थ हूं. उन्होंने जिला मंत्री के मुक्त करते हुए किसी योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता को यह दायित्व देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मैं पूर्व कि तरह एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के लिए काम करूंगी. जिला कमेटी में इन्हें मिला है पद : भाजपा जिला कमेटी में 15 नेताओं को पद मिली है. इसमें उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल सत्ता, किरण बाड़ा, श्याम सुंदर साहू, गजाधर सिंह, भैरो सिंह खेरवार, उपाध्यक्ष का एक पद रिक्त रखा गया है. महामंत्री सुरेश सिंह व संदीप प्रसाद को बनाया गया. जिला मंत्री दिलीप बड़ाइक, संयुक्ता देवी (इन्होंने इस्तीफा दे दिया), ज्योति बहेर, शैल मिश्रा, विजय सिंह पिंटू हैं. जबकि जिला मंत्री के एक पद को अभी रिक्त रखा गया है. कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल, कार्यालय मंत्री प्राण गोविंद दत्ता व सह कार्यालय मंत्री विपिन सिंह को बनाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel