[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला भारतमाला प्रोजेक्ट: मजदूरी बकाया होने पर बवाल, गुमला में कंपनी HR की जमकर पिटाई

भारतमाला प्रोजेक्ट: मजदूरी बकाया होने पर बवाल, गुमला में कंपनी HR की जमकर पिटाई

0
भारतमाला प्रोजेक्ट: मजदूरी बकाया होने पर बवाल, गुमला में कंपनी HR की जमकर पिटाई
एचआर के साथ बहस करते मजदूर

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Bharatmala Project Gumla, गुमला : भारतमाला सड़क परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में विवाद अब बेहद गहरा गया है. सोमवार को गुमला में बकाया मजदूरी न मिलने से नाराज ग्रामीणों और नाइट गार्डों का गुस्सा फूट पड़ा. उग्र मजदूरों ने सड़क बना रही ‘शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी’ के अस्थायी कार्यालय में जमकर बवाल काटा. इस दौरान मजदूरों ने कंपनी के एचआर (HR) का कॉलर पकड़ लिया, उन्हें दफ्तर से घसीटकर बाहर निकाला और उनकी पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने आए एक अन्य कर्मचारी के साथ भी मजदूरों की तीखी हाथापाई हुई. घटना के बाद निर्माण स्थल पर भारी तनाव का माहौल है.

मजदूरी मांगने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

हंगामे और मारपीट की मुख्य वजह महीनों से लंबित मजदूरी का भुगतान न होना है. कंपनी के अस्थायी कैंप में नाइट गार्ड की ड्यूटी करने वाले स्थानीय मजदूरों को लंबे समय से उनका मेहनताना नहीं मिला है. मजदूरों का गंभीर आरोप है कि जब भी वे एचआर से अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे मांगते थे, तो वह ‘आज-कल’ कहकर बात को टाल देता था. सोमवार को जब सभी मजदूर एकजुट होकर अंतिम बार अपना बकाया मांगने पहुंचे, तो एचआर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की. इस बदसलूकी के बाद मजदूरों का धैर्य टूट गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया. दूसरी तरफ, पीड़ित एचआर का कहना है कि जैसे ही मुख्य कंपनी से फंड प्राप्त होगा, सभी मजदूरों के बकाए का तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा.

जमीन मुआवजे से लेकर पहले से गहराया है विवाद

भारतमाला सड़क परियोजना की शुरुआत से ही यहां लगातार गतिरोध बना हुआ है. यह परियोजना विवादों का केंद्र बन चुकी है. जमीन के बदले उचित मुआवजा न मिलने को लेकर रैयतों का विरोध प्रदर्शन महीनों से जारी है. साथ ही सड़क के एलाइनमेंट में एक धार्मिक स्थल के आने से भी स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. इसके अलावा वे गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले टाना भगत अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए लंबे समय से आंदोलनरत हैं. वे अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव तक कर चुके हैं. अब शिवालया कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण किए जाने और समय पर भुगतान न करने से ग्रामीण पूरी तरह भड़क गए हैं.

Also Read: देवघर के श्रावणी मेला VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रहेगी रोक, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने की समीक्षा

मजदूरों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि वे सभी ‘भूमि सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी’ के माध्यम से इस भारतमाला परियोजना में नाइट गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. काम पूरा होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन उनका पैसा दबाकर बैठा है. आक्रोशित ग्रामीणों और नाइट गार्डों ने कंपनी प्रबंधन को कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों के भीतर उनके एक-एक दिन का पूरा मेहनताना नहीं चुकाया गया, तो वे काम पूरी तरह ठप कर आंदोलन को और उग्र करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिवालया कंपनी और स्थानीय प्रशासन की होगी. मजदूरों ने अपने बकाए दिनों का विवरण इस प्रकार जारी किया है.

किन किन लोगों को नहीं हुआ है भुगतान

विराज सिंह का 20 दिन, पंकज पांडेय का 23 दिन, महादेव महतो का 21 दिन, सूरज सिंह का 58 दिन, गणेश सिंह का 34 दिन, प्रीतम कुमार का 28 दिन, गंगा सिंह का 54 दिन, रामकुमार गुप्ता का 53 दिन, लुईस मिंज का 52 दिन तथा अमर सिंह का 20 दिन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है.

Also Read: साहिबगंज के मयंक चौधरी ने कर दिया कमाल, पहले ही प्रयास में IIT-JEE में हासिल की 680वीं रैंक

Previous article पाकुड़ में स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान आज से
Next article जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया 22 मामलों की सुनवाई
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel