हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी मो. इमरान खान ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.
प्रतिनिधि, गुमला
आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचे, मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिया गया और दरवाजे-खिड़कियां भी बंद कर दी गईं. इसके बाद पत्नी, उसके भाई जोहेब, फैशल और जिशान खान, मां शाहजहां खातून ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से गेट खुला और इमरान वहां से भाग निकले. करीब 300 मीटर दूर उनके साले और पत्नी का कथित प्रेमी ‘राजा’ कार से पहुंचे और जबरन अगवा करने का प्रयास किया. इमरान किसी तरह बचते हुए एक वृद्ध व्यक्ति के घर में शरण लिए, लेकिन आरोपियों ने वहां भी दबाव बनाया. अंततः उन्हें छतों के सहारे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.
