[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

0
हत्या के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला शहर के आजाद बस्ती निवासी मो. इमरान खान ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक गुमला को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. इमरान ने बताया कि 3 मार्च 2026 को ईद के अवसर पर वह अपने बच्चों अली खान (11) और राहत परवीन (9) से मिलने तथा उन्हें पैसे देने के लिए ससुराल भदेया, गया (बिहार) गये थे. बच्चों से मुलाकात न होने पर रात करीब 9:20 बजे वह डोभी बस स्टैंड पर गुमला लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान उनकी पत्नी पहुंची और उन्हें घर चलने के लिए आग्रह करते हुए अपने साथ ले गयी.

आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचे, मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिया गया और दरवाजे-खिड़कियां भी बंद कर दी गईं. इसके बाद पत्नी, उसके भाई जोहेब, फैशल और जिशान खान, मां शाहजहां खातून ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से गेट खुला और इमरान वहां से भाग निकले. करीब 300 मीटर दूर उनके साले और पत्नी का कथित प्रेमी ‘राजा’ कार से पहुंचे और जबरन अगवा करने का प्रयास किया. इमरान किसी तरह बचते हुए एक वृद्ध व्यक्ति के घर में शरण लिए, लेकिन आरोपियों ने वहां भी दबाव बनाया. अंततः उन्हें छतों के सहारे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel