[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला में चार सड़कों और 10 पुलों के निर्माण को मंजूरी

गुमला में चार सड़कों और 10 पुलों के निर्माण को मंजूरी

0
गुमला में चार सड़कों और 10 पुलों के निर्माण को मंजूरी

गुमला. प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुमला जिले में चार सड़कों और 10 पुलों के निर्माण को केंद्र व राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है. इन परियोजनाओं में कुल लागत का 60 प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा. स्वीकृत योजनाओं के तहत बिशुनपुर प्रखंड में समंदरी से अपर लोधपाठ होते हुए लोधपाठ मार्ग (5.800 किमी) का निर्माण 560.65 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा. इसके अलावा जाहुपमोड़ से जाहुप मार्ग (0.736 किमी) 69.13 लाख रुपये, अंबाकोना से बरपाठ मार्ग (1.903 किमी) 180.18 लाख रुपये तथा घाघरा प्रखंड के खुखराडीह से भेलवाडीह मार्ग (4.813 किमी) का निर्माण 454.87 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा. पुल निर्माण योजनाओं के अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर 58.12 मीटर और 38.76 मीटर लंबाई के दो पुल बनाये जायेंगे. वहीं सेरका से जालीम (हनरूप मार्ग) पर तीन उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण होगा. डुमरी प्रखंड में दो और घाघरा प्रखंड में तीन उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण का भी प्रस्ताव है. इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के सुदूरवर्ती व जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी. इससे स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. साथ ही इन योजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ गुमला जिले के समग्र और सतत विकास को गति मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel