चिल्ड्रेन एकेडमी रनहे का वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र पुरस्कृत

चिल्ड्रेन एकेडमी रनहे का वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र पुरस्कृत

By Akarsh Aniket | March 29, 2026 10:16 PM

प्रतिनिधि, घाघरा घाघरा प्रखंड के रनहे स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी प्लस टू स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव सह प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ. उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सविता देवी, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, चैत टोप्पो, लाल उरांव और विजय साहू ने किया. समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रमुख सविता देवी ने कहा कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रगति पत्र का वितरण विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का सम्मान है. यह केवल अंक नहीं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की नींव है. वहीं अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें अपनी कमियों को सुधार कर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है. मौके पर मुख्य रूप से विनोद सिंह, संजीव उरांव, अजय साहू, पवन शर्मा, सुधीर कैथवार, चंद्रदेव उरांव, सुनील उरांव, अनिल भगत, अशोक भगत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे.