[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

0
प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

जारी. जारी प्रखंड की सिकरी पंचायत के लाहटोली गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से उपेक्षित सड़क की समस्या से परेशान होकर शनिवार को श्रमदान कर लगभग एक किमी सड़क को चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क का मरम्मत कार्य किया. मौके पर अब्राहम एक्का, सुनील टोप्पो, बशील कुजूर, नोवेल लकड़ा, एब्रेतियुस मिंज, सामवेल लकड़ा व फाबियानुस टोप्पो ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार मुखिया से लेकर विधायक तक आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक किसी ने उनकी समस्या की सुध नहीं ली. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गांव की ओर कोई देखने तक नहीं आता. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही उपेक्षा के कारण गांव में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि अब स्वयं श्रमदान कर सड़क को चलने योग्य बनाया जायेगा. इसी निर्णय के तहत शनिवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मरम्मत कार्य शुरू किया. बताया गया कि इस सड़क से रिंगनीटोली, लाहटोली, पाकरटोली, खूंटीटोली, आंवराटोली, बिरकेरा, चिरोडीह समेत दर्जनों गांवों के लगभग 10 हजार की आबादी का आवागमन होता है. इस मार्ग से स्कूली बच्चे जारी, भिखमपुर व चैनपुर तक पढ़ने साइकिल से आते-जाते हैं. बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो जाती है, जिससे बच्चों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते में एक छोटी नदी पड़ती है, जहां अब तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है. बारिश में नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है, जिससे लोगों का संपर्क कई बार प्रखंड मुख्यालय से टूट जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क व पुल का निर्माण कराया जाये, अन्यथा वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे. ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी भी दी है. श्रमदान कार्य में प्रतिमा लकड़ा, जयमनी मिंज, एमेल्दा खेस, आशा मिंज, एस्थेर लकड़ा, प्रेमलाल टोप्पो, अजय लकड़ा, माटिलादा लकड़ा, रोजालिया लकड़ा, सरोज टोप्पो आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel