[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने लगाया का आरोप

महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने लगाया का आरोप

0
महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करने लगाया का आरोप

गुमला. गुमला के लट्ठा बरटोली गांव में भारत माला रोड के निर्माण को लेकर चले रहा विवाद गहरा गया है. सोमवार को गांव में घटी घटना के बाद मामले में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. कोलपारा मौजा के ग्राम प्रधान टिपरू भगत ने एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के लाइजिंग मैनेजर दिगंबर सिंह और उनके सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि गांव के किसानों द्वारा अपनी जमीन पर धान की बुआई की गयी थी और फसल की सुरक्षा के लिए खेतों में घेराबंदी भी की गयी थी. आरोप है कि 11 मई 2026 को लगभग 11 बजे कंपनी के लाइजिंग मैनेजर दिगंबर सिंह अपने कर्मचारियों और मशीन चालकों के साथ वहां पहुंचे और खेतों में जबरन सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया गया. जब महिला जमीन मालिकों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया. आवेदन में बुधनी टाना भगत, सुमित्रा उरांव, बिरसो मिंज, फुलो टाना भगत, काजल उरांव समेत कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का उल्लेख किया गया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में दिया आवेदन

गुमला. गुमला प्रखंड के लट्ठा बरटोली गांव में भारत माला सड़क निर्माण परियोजना के तहत बन सड़क निर्माण में विवाद और मारपीट की घटना के बाद शिवालया इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजर (लाइजेनिंग) दिगंबर सिंह ने गुमला थाना में आवेदन देकर ग्रामीणों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में दिगंबर सिंह ने बताया कि वह ग्राम पोड़ी पोस्ट लोदाम का निवासी हैं और भारत माला परियोजना के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर से गुमला-भरनो सड़क निर्माण कार्य में कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि 11 मई 2026 को ग्राम घटगांव बरटोली में मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में दखल-दिहानी का कार्य चल रहा था. इस दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और कार्य कर रहे लोगों को घेर लिया. आवेदन के अनुसार संजय टोप्पो, पुजरा उरांव, बिरसाई टोप्पो, बिरसो देवी, जितेंद्र कुमार, राजेश टोप्पो, बेटका भगत, लगनु टाना भगत, विनोद टाना भगत, संजय टाना भगत समेत अन्य लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे दिगंबर सिंह पर भी हमला किये जाने, कपड़े फाड़ने तथा दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. दिगंबर सिंह ने थाना प्रभारी से मामले में नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन मिलते पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel