[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला में धूमधाम से मनेगी चैती दुर्गा पूजा : संजय

गुमला में धूमधाम से मनेगी चैती दुर्गा पूजा : संजय

0
गुमला में धूमधाम से मनेगी चैती दुर्गा पूजा : संजय

गुमला. गुमला में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से करने के लिए आध्या शक्ति श्री श्री चैती दुर्गा पूजा समिति पालकोट रोड गुमला की बैठक अध्यक्ष दुर्जय पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए कमेटी का गठन किया गया. वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा को लेकर कई निर्णय लिये गये. साथ ही भव्य पंडाल का निर्माण करने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी राय दी. कहा है कि गुमला की प्राचीन परंपरा रही है कि यहां देवी-देवताओं की पूजा भव्य रूप से की जाती है. इसलिए पालकोट रोड में भव्य रूप से चैती दुर्गा पूजा की जायेगी, ताकि गुमला शहर का माहौल भक्तिमय बना रहे. इसके लिए कमेटी का गठन करते हुए तैयारी शुरू कर दी गयी है. सचिव रमेश कुमार ने कहा है कि इस वर्ष बच्चों के लिए धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी. वहीं गुमला शहर में सभी चौक-चौराहों में फ्लैक्स बोर्ड लगाये जायेंगे. लाइटिंग की आकर्षक व्यवस्था रहेगी. उपाध्यक्ष भोला चौधरी व दीपक वर्मा काजू ने कहा है कि इस वर्ष डीजे साउंड जुलूस में शामिल नहीं होगा. ताशा बाजा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा. इसमें सभी सदस्य ड्रेस कोड में रहेंगे. उन्होंने कहा कि पंडाल का प्रारूप तैयार है. जल्द पंडाल का काम शुरू किया जायेगा. साथ ही मां की प्रतिमा भी सुंदर रहेगी. चैती दुर्गा पूजा को लेकर आध्या शक्ति समिति पालकोट रोड ने तैयारी शुरू कर दी है. इस वर्ष पूजा के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम होंगे.

अमित कुमार पुरी बने आचार्य

आध्या शक्ति श्री श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के आचार्य तारा बाबा अमित कुमार पुरी को बनाया गया. वहीं अध्यक्ष दुर्जय पासवान, सचिव रमेश कुमार (चीनी), कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, भोला चौधरी, दीपक वर्मा काजू , धीरज कुमार साहू, सह सचिव अमित जायसवाल बिट्टू, रोहित राज, विकास सिंह राजपूत, अभय राम को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया. बाकी कमेटी का विस्तार अगली बैठक में की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel