[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला टांगीनाथ धाम में आज लगेगा मेला, भक्तों की उमड़ेगी भीड़

टांगीनाथ धाम में आज लगेगा मेला, भक्तों की उमड़ेगी भीड़

0
टांगीनाथ धाम में आज लगेगा मेला, भक्तों की उमड़ेगी भीड़

डुमरी. ऐतिहासिक व धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर मेला व पूजा-अर्चना के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गयी हैं. टांगीनाथ धाम के मुख्य पुजारी बैगा रामकृपाल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पूजा-पाठ व मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने बताया कि टांगीनाथ धाम प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर मेला आयोजित किया जाता है. यह धार्मिक आस्था, विश्वास व भक्ति का प्रतीक है. यहां दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर तैयारी की गयी हैं. महाशिवरात्रि के दिन शनिवार को मुख्य शिव मंदिर का पट अहले सुबह लगभग तीन बजे खोल दिया जायेगा. इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, जलाभिषेक व धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला लगातार चलता रहेगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रखंड प्रशासन व समिति द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किये गये हैं. प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. महाशिवरात्रि पर लगने वाला मेला स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel