40 सदस्यीय टीम ने योजनाओं का किया निरीक्षण

40 सदस्यीय टीम ने योजनाओं का किया निरीक्षण

By Prabhat Khabar News Desk | February 14, 2026 10:44 PM

घाघरा. 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की टीम ने शनिवार के घाघरा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली व पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया. इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार व सीओ खाखा सुशील कुमार ने प्रशिक्षुओं को सेहल पंचायत का दौरा कराया, जहां टीम ने क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम ने मनरेगा योजना के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास तथा आम बागवानी सहित अन्य विकास योजनाओं को देखा और उनकी प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ तथा कार्य की गुणवत्ता को भी परखा. इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने सेहल पंचायत में संचालित तेल मिल का निरीक्षण किया तथा पंचायत भवन के रखरखाव और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. टीम ने स्थानीय लाभुकों व ग्रामीणों से भी बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी हासिल किया. निरीक्षण के बाद डीडीसी दिलेश्वर महतो ने टीम के लोगों के साथ घाघरा प्रखंड कार्यालय में बैठक की, जहां टीम को कई तरह की आवश्यक जानकारियां दी गयीं.