[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड गुमला में सर्पदंश का बढ़ा खतरा, 125 दिनों में 83 लोग हुए शिकार

गुमला में सर्पदंश का बढ़ा खतरा, 125 दिनों में 83 लोग हुए शिकार

0
गुमला में सर्पदंश का बढ़ा खतरा, 125 दिनों में 83 लोग हुए शिकार
सांप (Canva IMAGE)

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla Snake Bite Cases: गुमला जिले में सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के 1 मार्च 2026 से 3 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में जिले में 83 सर्पदंश के मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है. आंकड़ों के अनुसार बिशुनपुर प्रखंड में सबसे अधिक 19 सर्पदंश के मामले दर्ज है. इसके बाद बसिया में 15, गुमला सदर अस्पताल में 35 मरीजों का इलाज, भरनो में 3, रायडीह में 2, सिसई में 2, जबकि चैनपुर और घाघरा में एक-एक मामला सामने आया. कामडारा में शून्य और पालकोट में 2 मामला दर्ज हुआ है.

1,380 एंटी स्नेक वेनम वायल उपलब्ध

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक रिपोर्ट के अनुसार जिले में वर्तमान में 1,380 एंटी स्नेक वेनम वायल उपलब्ध हैं. इनमें सबसे अधिक 595 वायल जिला अस्पताल गुमला में सुरक्षित रखी गई है. इसके अलावा, पालकोट में 153, बिशुनपुर में 126, भरनो में 110, बसिया में 68, सिसई में 62, कामडारा में 46, रायडीह और घाघरा में 35-35 और चैनपुर में 27 वायल उपलब्ध हैं. डुमरी में भी एंटी स्नेक वेनम का स्टॉक उपलब्ध है.

सीएस डॉ शंभूनाथ चौधरी ने कहा

सीएस डॉ शंभूनाथ चौधरी ने बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से भी अपील की गयी है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें. क्योंकि समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है.

शुक्रवार को सर्पदंश : केस स्टडी

इधर शुक्रवार को अहले सुबह जिले के पालकोट और घाघरा प्रखंड में अलग-अलग चार लोग जहरीले सांप के डंसने से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया है. इनमें निम्नलिखित शामिल है.

  • पालकोट के पिंजराडिपा के शिवा लोहरा को सांप ने डंस लिया. वह मच्छरदानी के अंदर सो रहा था. तभी सांप डंसा. डंसने के बाद भी सांप बिस्तर पर बैठा रहा. परिजनों ने सांप को मार डाला और फिर शिवा को गुमला अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया.
  • पालकोट प्रखंड के अलंकेरा गांव निवासी अंजली देवी शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं. इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया. परिजनों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
  • घाघरा थाना क्षेत्र के बेलागढ़ा गांव निवासी शीला देवी को भी सांप ने डंस लिया. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इलाज के बाद स्थिति ठीक है.
  • घाघरा थाना के रुकी गांव निवासी चिंतामणि देवी शुक्रवार सुबह जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं. दरवाजे के पास मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel